Powerful Morning Affirmations

सुबह के प्रतिज्ञान

हमारे दैनिक कार्य हमारे भविष्य  का निर्माण करते है, उन कार्यों को नियंत्रित करता है हमारा मस्तिष्क, अगर आप को भी जिंदगी में कुछ नयापन महसूस नहीं हो रहा है  तो सतर्क हो जाइए क्योंकि आपको अपने दैनिक कार्यों में बदलाव की ज़रूरत है कुछ नया करने की  ज़रूरत है ।आप को अपने अवचेतन मन को जगाने की ज़रूरत है सकारात्मक सोच के साथ Morning Affirmations  की ज़रूरत है ।अगर आप रोज सुबह खुद से बोलते हैं तो आपकी मानसिकता बदल जाएगी, जिससे आपकी जीवन में बहुत परिवर्तन आएगा।

प्रतिज्ञान एक तरह के सकारात्मक वाक्य होते है जो आपको सकारात्मक सोचने मे मदद करते है। अगर आप दिन की शुरुआत इन प्रतिज्ञान के साथ करते है तो आपको जल्दी ही अपनी ज़िंदगी  में सब कुछ सकारात्मक बदलाव महसूस होने लगेगा. प्रतिज्ञान सर्वोत्तम इसलिए है क्यूंकि  इसमें आप अच्छा  सोचते है, फिर अच्छा बोलते  है तो फिर आपके साथ  अच्छा ही होता है क्योंकि मनुष्य विचारों से निर्मित प्राणी है जैसा सोचता है वैसा ही बन जाता  है ।



  1. मैं हर सुबह प्रसन्नता के साथ उठता हूँ  और पूरे दिल से आज के इस दिन का स्वागत करता हूँ।  
  2. आज की सुबह सूरज की हर किरण के साथ मेरे लिए नए अवसर लाएगी जिसे मैं पहचान लूंगा।
  3. मैं अंदर जाती हुई हर सांस से सकारात्मकता ग्रहण करता हूं और बाहर आती हुई हर सांस से नकारात्मकता त्यागता हूँ।
  4. आज मैं कुछ नया सीखूंगा, देखूंगा, सुनूंगा, कुछ नया सोचूंगा और कुछ नया बनूँगा।
  5. मेरे मन, मस्तिष्क, मेरे शरीर व मेरे विचारों पर मेरा पूरा नियंत्रण है।
  6. मैं हमेशा बड़ों का आदर करता हूँ।
  7. रोज सुबह जब मैं कुछ अच्छा सुनता हूँ, अच्छा देखता हूँ, और अच्छा बोलता हूँ तो मेरा पूरा दिन अच्छा होने की सम्भावना बहुत बढ़ जाती हैं।
  8. मेरा मन बिलकुल शांत है, मेरा ध्यान पूरी तरह से अपने लक्ष्य पर केंद्रित है।
  9. मैं आत्मनिर्भर और सृजनात्मक हूँ और मैं हमेशा सत्य बोलता हूँ।
  10. मैं सभी जीव जन्तुओं से, सभी पशु पक्षियों  से, सभी प्राणिओं से, सभी मनुष्यों से सच्चे ह्रदय से प्यार करता हूं।
  11. मैं कल के मुकाबले आज में ज्यादा चतुर , ताकतवर और आश्वस्त हूँ।
  12. मैं स्वस्थ, ऊर्जावान, साहसी और आशावादी व्यक्ति हूँ।
  13. सफलता के लिए मेरी क्षमता असीम है , क्योंकि मैं अपनी ग़लतियों से अद्वितीय बनता  हूँ।
  14. मेरा आत्मविश्वास अडिग है क्योंकि मेरे अंदर अनंत शक्तियां हैं
  15. आज मेरे पास सफल होने के लिए आवश्यक सभी गुण हैं इसीलिए मैं खुद पर और अपने निर्णय पर पूरा भरोसा करता  हूँ।
  16. मैं मेरी जीवन का शक्तिशाली निर्माता और कर्ता  हूँ मैं जो सोचता  हूँ वही बोलता  हूँ वही करता  हूँ। 
  17. मुझे अपने विचारों पर भरोसा है में अपने सपनों पर विश्वास रखता  हूँ। 
  18. मेरा ध्यान गुजरे हुए कल पर नहीं, बल्कि आने वाले पल पर हैं। 
  19. नए-नए उच्च विचार मेरे दिमाग में आते रहते हैं जिससे मैं प्रतिदिन और बेहतर होता जा रहा हूं
  20. मैं हर चुनौती को एक अवसर की तरह देखता हूँ। और इसका उपयोग खुद को जानने, जिम्मेदारी लेने और शक्तिशाली  होने के रूप में करता हूँ।
  21.  ये  ज़िंदगी मेरे लिए एक खेल के जैसी है और मैं इस खेल का एक पक्का खिलाडी हूँ।  
  22. मुझे हार से या जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता , मेरा सिर्फ एक मकसद है की ज़िंदगी के इस खेल में मुझे खुद को इस काबिल बनाना है की दुनिया की जितनी भी खुशियां हैं वो खुद चलकर मेरे पास आएं।  
  23.  पूरे ब्रम्हांड की सारी शक्तियां

    मेरे साथ हैं और मेरे अंदर ऊर्जा का पूरा का पूरा भण्डार है। 
  24.  मेरे लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है। सब कुछ संभव  है। मुझे आगे बढ़ने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। 
  25.  जो भी मैं सोच सकता हूँ वो सब मैं कर सकता हूँ। 
  26. मैं धैर्यवान, दयालु और क्षमाशील हूँ। मेरी करुणा क्रोध को प्रेम से बदल देती है।
  27. मेरा लक्ष्य वित्तीय सुरक्षा नहीं वित्तीय स्वतंत्रता है।
  28. मैं अपने परिवार, समाज और अपने कर्तव्य के प्रति पुरी तरह समर्पित हूँ। 
  29. मैं एक बार जो सोच लेता हूँ उसे पूरा करने से मुझे दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।
  30. मैं मेरे जीवन में आने वाले हर सुख और दुख के लिए के लिए प्रभु को धन्यवाद करना चाहता हूँ।
  31. मैं कोई आम इंसान नहीं हूँ मैं एक योद्धा हूँ।