शिव जी का मूल मंत्र

 शिव मूल मंत्र - ॐ नमः शिवाय  

    "ॐ" ब्रह्माण्ड का नाद है एवं मनुष्य के अन्तर में स्थित ईश्वर का प्रतीक, नमः शिवाय का अर्थ है "उस मंगलकारी भगवान शिव को प्रणाम!" है। 

ॐ नम: शिवाय पंचाक्षर मंत्र की महिमा


om-namah-shivay

    ॐ नम: शिवाय की पुराणों में बहुत महिमा बताई गई है। भगवान शिव की पूजा के लिए उनके इस षड्क्षर मंत्र का जप सभी बाधाओं से मुक्ति देता है। प्रणव मंत्र 'ॐ' के साथ 'नम: शिवाय' (पंचाक्षर मंत्र) का जप करने पर यह षड्क्षर मंत्र बन जाता है। ॐ नम: शिवाय की पुराणों में बहुत महिमा बताई गई है। भगवान शिव की पूजा के लिए उनके इस षड्क्षर मंत्र का जप सभी बाधाओं से मुक्ति देता है।  शिव महापुराण के अनुसार इस मंत्र की महत्ता का वर्णन 100 करोड़ साल में भी संभव नहीं है। वेद और उपनिषद् में इस मंत्र को शिवभक्तों की सर्वमनोकामना पूर्ण करने वाला बताया गया है।

पंचाक्षर मंत्र शांति और पवित्रता की भावना पैदा करता है। इस मंत्र के जाप से आंतरिक शक्ति मिलती है।  ये मंत्र आसपास की नहीं, बल्कि जप करने वाले के अंदर की नकारात्मकता को भी दूर करता है। ये मंत्र आपके अहंकार और आक्रामकता को खत्म कर सही रास्ता दिखाता है। ज्योतिष के अनुसार, यह मंत्र नकारात्मक ग्रहों के हानिकारक प्रभावों को कम करता है । पंचाक्षर मंत्र का जाप करने से आप अपने जीवन में सफल हो सकते हैं।

ॐ नम: शिवाय  में 

"न" ध्वनि पृथ्वी का प्रतिनिधित्व करता है

"मः" ध्वनि पानी का प्रतिनिधित्व करता है

"शि" ध्वनि अग्नि का प्रतिनिधित्व करता है

"वा" ध्वनि प्राणिक वायु का प्रतिनिधित्व करता है

"य" ध्वनि आकाश का प्रतिनिधित्व करता है

ॐ नमः शिवाय इसका कुल अर्थ है कि "सार्वभौमिक चेतना एक है"।

पंचाक्षर मंत्र का जाप कैसे करें  

इस मंत्र का जाप कभी भी किसी भी समय किया का सकता है। यह मन्त्र के मौखिक या मानसिक रूप से दोहराया जाते समय मन में भगवान शिव की अनन्त व सर्वव्यापक उपस्थिति पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। पूर्व की तरफ मुख कर के जाप करना उत्तम माना जाता है। इस मंत्र का अभ्यास सुखासन, पद्मासन, वज्रासन आदि में बैठकर भी कर सकते हैं। परम्परागत रूप से इसे रुद्राक्ष माला पर 108 बार दोहराया जाता है। इसे जप योग कहा जाता है। इसे कोई भी गा या जप सकता है, परन्तु गुरु द्वारा मन्त्र दीक्षा के बाद इस मन्त्र का प्रभाव बढ़ जाता है। मन्त्र दीक्षा के पहले गुरु आमतौर पर कुछ अवधि के लिए अध्ययन करता है। मन्त्र दीक्षा प्रायः मन्दिर अनुष्ठान जैसे कि पूजा, जप, हवन, ध्यान और विभूति लगाने का भाग होता है। 

पंचाक्षर मंत्र का प्रभाव

इसका उच्चारण करने वाला और इसे सुनने वाला दोनों ही लाभांवित होते हैं। यह भक्त को शिव के पास ले जाता  है। यह मन्त्र प्रार्थना, परमात्मा-प्रेम, दया, सत्य और परमसुख जैसे गुणों से जुड़ा हुआ है। सही ढंग से मन्त्र जप करने से यह मन को शान्त, आध्यात्मिक अन्तर्दृष्टि और ज्ञान लाता है । इस मन्त्र में समस्त शारीरिक और मानसिक बीमारियों को दूर रखने के शक्तिशाली चिकित्सकी गुण हैं। इस मन्त्र के भावपूर्ण पाठ करने से दिली शान्ति और आत्मा को प्रसन्नता मिलती है। कई ज्योतिषियों का विचार है कि इन पाँच अक्षरों का दोहराना मन को शांति तथा एकाग्रता और आत्मा के लिए अमृत के भाँति है।

ऊं नम: शिवाय मंत्र के जाप के आध्यात्मिक फायदे

ॐ को ब्रह्माण्ड की आवाज माना गया है। इसके जाप से शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक शांति प्रदान होती है और निरंतर जाप से हमारी आत्मा सक्रिय हो जाती है, जिससे शरीर में नई चेतना व ऊर्जा पैदा होती है। 

  • ये मंत्र मन से भय को दूर करता है। तथा मन को साहस और उत्साह से भरता है।
  • ये मंत्र मनुष्य को जीवन चक्र का रहस्य समझने में मदद करता है। मोक्ष प्राप्ति का साधन है। ॐ शब्द में त्रिदेवों का वास माना गया है।
  • सभी मंत्रों से पहले इस मंत्र का उच्चारण करने से सभी तरह की बाधाएँ दूर होती है।
  • काम, क्रोध, घृणा, मोह, लोभ, भय, विषाद खत्म होता है।
  • इस मंत्र का उच्चारण करने से शरीर रोग मुक्त  व मन तनाव मुक्त हो जाता है।
  • इस मंत्र के उच्चारण से तनाव और शरीर के विषैले तत्व दूर होते हैं। 
  • इस मंत्र के उच्चारण से पाचन तंत्र की शक्ति मजबूत होती है।
  • इस मंत्र को जपने की ध्वनि पेट, सीने और नासिका में कंपन पैदा करती है जिससे मन शांत होता है और एकाग्रता आती है। इससे गले, पेट और नाक की समस्या भी दूर होती है।
  • इस मंत्र से बीपी, मोटापा, हृदय रोग, शारीरिक दर्द, आलस्य और अनिद्रा भी दूर होता है।


ज्योतिष के अनुसार, यह मंत्र नकारात्मक "ग्रहों" के हानिकारक प्रभावों को कम करने में बहुत शक्तिशाली है और आपके जन्म संबंधी चार्ट पर पद रहे बुरे प्रभाव को भी कम करता है कि जो आपके जीवन में इन ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव से पैदा होते हैं। प्रबुद्ध लोगों के अनुसार, इस मंत्र को सुबह और शाम में जपना सबसे अधिक फायदेमंद है, हालांकि, यह केवल इन घंटों तक ही सीमित नहीं है, कोई भी मंत्र, कभी भी, कहीं खासकर जब नकारात्मक शक्तियों या परेशानी में पड़ सकता है जपा जा सकता है। यह मंत्र शिव को समर्पित है क्योंकि इसमें बहुमुखी प्रतिभा है और उसमें महान शक्ति है।